फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बंद घर से चोरों ने लाखों के जेवर-नकदी किए पार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने कमरे में रखी अलमारी तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण नकदी चोरी कर लिए। दंपती जब घर लौट कर आए तो ताला टूटा मिला और नकदी गायब मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के कोंच रोड स्थित मोदी नगर में किराए के मकान में रह रही प्रिया गुप्ता के पति शहर में सीमेंट की दुकान पर बैठते हैं। 15 दिन पहले दंपती बाहर गया था। घर पर ताला पड़ा था। शनिवार की दोपहर दंपती वापस अपने कमरे पर पहुंचे तो टूटा ताला देख उनके होश उड़ गए। कमरे में रखी अलमारी से सोने चांदी के लगभग दो लाख से अधिक के जेवर 50 हजार रुपये चोरी हो गए थे। प्रिया ने पुलिस को बताया कि घर में रखी टीवी लैपटॉप कपड़े आदि सामान को चोरों ने हाथ नहीं लगाया है। जेवर व नकदी चोरी कर ले गए हैं। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें