रामपुरा। कस्बे में चोरों ने दो घरों से नकदी, गहने समेत करीब ढाई लाख का माल पार कर दिया। सुबह घर में सो रहे गृहस्वामियों की आंख खुली तो चोरी का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।
गांधी नगर में शुक्रवार की रात प्रेमचंद्र अपने परिजनों के साथ सो हुए थे। तभी देर रात चोरों ने घर के कमरे में रखे संदूक का ताला तोड़कर उसमें रखी सोने की छुमकी, मंगलसूत्र, लॉकेट आदि गहने चोरी कर लिए।
दूसरी चोरी इसी घर के पीछे वाली गली में रहने वाले विष्णु कुमार यादव के घर में हुई।
पीड़ित ने बताया कि जब वह परिवार के साथ सो रहा थे, तभी चोरों ने उसके घर से 12 हजार रुपये की नकदी और एक लाख कीमत के गहने चोरी कर लिए। थानाध्यक्ष राजीव कुमार बैस का कहना है कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है।