फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सेवानिवृत्त शिक्षक के घर से चोरों ने लाखों के जेवर, नगदी किए पार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। सेवानिवृत्त शिक्षक के सूने घर में ताला तोड़कर घुसे चोरों ने लाखों रुपये सोने चांदी के जेवर व 90 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। शिक्षक जब परिवार सहित पर पहुंचे तो कमरों के टूटे ताले, फैला सामान देखकर होश उड़ गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भगत सिंह नगर निवासी ओमदत्त गुप्ता 30 नवंबर को घर का ताला बंदकर परिवार सहित अपनी भांजी की शादी में शामिल होने नोयडा गए थे। सोमवार की सुबह वह परिवार सहित घर पहुंचे तो कमरों के टूटे पड़े वाले व अलमारी, बक्सों का फैला सामान देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने बताया चार उनके घर से लगभग चार लाख के जेवर व 90 हजार रुपये चोरी कर ले गए हैं।
उन्होंने बताया कि वह अमरचंद्र महेश्वरी इंटर कालेज से सेवानिवृत्त हुए है। चोरों ने उन पर घर में वे एक एक सामान को खंगाल डाला। यहां तक की चिकिन में एवं सभी डिब्बों को खंगालकर जेवर नगदी तलाश की। शिक्षक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बैंक लॉकर की चाबी भी ले गए चोर
शिक्षक ओमदत्त गुप्ता ने बताया कि कुछ दिन पहले वह पहले बैंक के लाकर से जेवर निकालकर घर लाए थे। कुछ जेवर को सही कराना था। जिनको वह घर में छोड़कर भांजी की शादी में शामिल होने नोएडा चले गए थे। जेवर के साथ ही बैंक के लॉकर की चाबी भी थी। जो चोर ले गए।

कोतवाली से चंद कदम दूरी की घटना
कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर मुख्य मार्ग पर रहने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक के घर हुई लाखों की चोरी के मामले में कस्बे में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लोगों का कहना है कि 24 घंटे यहां से लोगों के साथ पुलिस की गाड़ियां भी निकलती हैं। इसके बाद भी चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को एक तरह से चुनौती दी है। वहीं पुलिस मकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें