फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सराफा की दो दुकानों से चोरों लाखों के जेवर नगदी किए पार

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। बैठगंज बाजार में पुलिस चौकी के पास दो सराफा दुकानों के गेट तोड़कर रविवार रात लाखों के जेवर और नकदी समेट ले गए। सुबह दुकानें खोलने पर चोरी का पता चला। सूचना पर एसपी, एएसपी और विधायक ने मौके पर जाकर जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने भी सुबूत जुटाए। एसपी ने खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया है।
विज्ञापन

जालौन के मोहल्ला चौधरयाना निवासी वीरेंद्र सोनी निवर्तमान नामित सभासद हैं। उनके भाई रामजी स्वर्णकार उर्फ बबलू और फर्दनवीस निवासी विशाल सोनी की बैठगंज बाजार में पुलिस चौकी के पास सराफा की दुकानें हैं।
शनिवार रात करीब आठ बजे दोनों व्यापारी दुकानें बंद कर घर गए थे। देर रात चोर दुकान की छत पर चढ़ गए। छत पर लगे लोहे के दरवाजे के कुंडे तोड़कर दुकान में पहुंचे।
विज्ञापन

रामजी की दुकान में दो तिजोरियां चार किलोग्राम चांदी के गहने, सोने की आठ अंगूठी, चार जोड़ी कुंडल और 10 हजार रुपये ले गए। गहनों की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है।
विशाल की दुकान से चोर गोलक में रखे 12 हजार रुपये, सोने की दो अंगूठी, 10 ग्राम कच्चा सोना, 200 ग्राम चांदी और 450 ग्राम कच्ची चांदी, पायलें, हाफपेटी, बच्चों के चूड़ा आदि ले गए। चोर तिजोरी नहीं खोल सके। विशाल की दुकान की गोलक में 111 रुपये छोड़ गए। सुबह दुकानें खोलने पर चोरी की जानकारी हुई।
व्यापारियों की सूचना पर प्रभारी कोतवाल आनंद सिंह मौके पर पहुंचे। दोपहर में एसपी डॉ. ईराज राजा, एएसपी असीम चौधरी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने भी मौके पर जाकर व्यापारियों से जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट आदि लिए। पुलिस को दुकान में लोहा काटने की आरी और पेचकस मिला।
एसपी ने बताया कि चोर सोने-चांदी की पॉलिश किए जेवरा नहीं ले गए हैं। खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस के अलावा सर्विलांस और एसओजी टीम को लगाया गया है। शीघ्र ही खुलासा कर दिया जाएगा।
इनसेट
व्यापार मंडल ने की गस्त बढ़ाने की मांग
सराफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष चंद्रशेखर सोनी सघन माहेश्वरी, मुकेश सोनी, विशाल अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, लल्लू सोनी, रामू सोनी आदि ने एसपी से बैठगंज बाजार में रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें