फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी कर्मी के घर से चोरों ने लाखों रुपये के जेवर नगदी किए पार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। निजी कर्मचारी के घर चोरों ने नकदी और गहने समेत 3.5 लाख का माल पार कर दिया। वारदात के वक्त गृहस्वामी भाई के निधन पर गांव गया हुआ था। पुलिस ने चोरी का जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

नया पटेल नगर निवासी वीरेंद्र कुमार के घर हुई। वीरेंद्र अपने भाई के निधन पर गांव गया था। चोरी होने की घटना की सूचना उसके पड़ोसियों ने दी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के नया पटेल नगर निवासी गैज एजेंसी कर्मी वीरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि बीती 08 अक्तूबर को उनके भाई का देहांत हो गया था। वह पत्नी बच्चों के साथ घर पर ताला डालकर अपने गांव इमिलिया बुजुर्ग चले गए। 10 अक्तूबर को उसे पड़ोसियों ने चोरी की जानकारी दी।
चोरी की सूचना मिलने पर वह घर आए। घर में पूरा सामान बिखरा पड़ा पाया। अलमारी और बक्से के ताले टूटे पड़े थे। चोर ने झाले, झुमकी, मुगलसूत्र, दो लॉकेट, नथ, दो अंगूठी, चार जोड़ी पायलें, 90 हजार रुपये समेत करीब 3.5 का माल चोरी कर लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें