फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी व्यपारी के घर से चोरों ने लाखों का सामान किया पार

विज्ञापन
विज्ञापन
ईंटो। मवेशी व्यापारी के घर में छत के रास्ते घुसे चोरों ने अलमारी व बक्से का ताला तोड़कर नकदी व गहने समेत 12 लाख रुपये का माल पार कर दिया। सुबह गृहस्वामी के जागने पर चोरी का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

गोहन थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर गांव निवासी मवेशी व्यापारी राजकुमार के अनुसार उनका भाई लालजी भी परिवार के साथ इसी घर में रहता है। दोनों भाई अपने परिवार के साथ अलग कमरों में सो रहे थे। इस बीच घर के अंदर घुसे चोरों ने बंद पड़े कमरों के ताले तोड़े और अंदर घुस गए।
वहां मिली अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर उसमें रखे राजकुमार के पांच लाख रुपये, चेन, अंगूठी, झुमकी, मंगलसूत्र, तोड़ियां व लालजी के 3.10 लाख रुपये, चेन, अंगूठी, बृजबाला, मंगलसूत्र, तोड़ियां सहित करीब 12 लाख रुपये का माल साफ कर दिया। सुबह परिजनों ने कमरे में सामान बिखरा देखा तो होश फाख्ता हो गए।
विज्ञापन

पड़ोसी के घर के भी तोड़े ताले
चोरों ने पड़ोस में स्थित अनिल खटिक के बंद पड़े घर में भी घुस गए। कमरों के ताले भी तोड़े, लेकिन अंदर कुछ नहीं मिला। क्षेत्र में हुई चोरी से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस गश्त नियमित न होने से चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। थानाध्यक्ष के अनुसार चोरी की तहरीर मिल गई है। चोरों को जल्द पकड़कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें