फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर कैमरे में कैद पर पुलिस से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बीस दिन पहले कालपी कस्बे के मुख्य चौराहा स्थित सीएससी सेंटर से चोरों ने चार लाख रुपये पार कर दिए थे। चोरों की हरकतें वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी और जल्द ही चोरों को पकड़कर घटना के खुलासे की बात कही थी। घटना का खुलासा न होने से व्यापारियों में रोष है।
विज्ञापन

बता दें कि 20 जुलाई को कालपी कस्बा के मुन्ना फुल पावर चौराहा के पास हैदरीपुरा मोहल्ला निवासी इमरान की सीएससी सेंटर के काउंटर का लॉक तोड़कर उसमें रखे चार लाख रुपये पार कर दिए थे। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। इसमें एक बाइक से दो युवक आते दिखाई दिए थे। जिसमें से एक युवक ने पड़ोसी दुकानदार को अपनी बातों में उलझा लिया था। वहीं दूसरा हेलमेट व मास्क लगाए युवक सीएससी सेंटर में घुसकर काउंटर का लॉक पेचकश से तोड़कर रुपये निकालते हुए दिखाई दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवक बाइक से जुलेटी बाजार की ओर भाग गए थे। घटना का खुलासा न होने से व्यापारियों में नाराजगी है। कालपी थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह का कहना है कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमें लगी हुई है चोरों को पकड़कर जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें