उरई। दुकान से हुई चोरी के माल समेत पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी का खुलासा एसपी रवि कुमार ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में किया।
एसपी ने बताया कि चार दिसंबर की रात कुठौंद थाना क्षेत्र के माधौगढ़ तिराहा पर स्थित दुकान का पटिया व प्लाई तोड़कर चोरों ने गुटखा, बीड़ी, सिगरेट, टाफी व दुकान में रखे 23 सौ रुपये चोरी कर लिए थे। धर्मपुर बरैला निवासी दुकानदार सोनू यादव ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने मोहनपुरा कुदारी निवासी रविंद्र कुमार को गिरफ्तार लिया। उससे चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है। रविंद्र कुमार का आपराधिक इतिहास आसपास के जनपदों में पता किया जा रहा है। (संवाद)