फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सीसी डालने का आश्वासन देकर उखाड़ ले गए ईंटें

Wed, 31 Jul 2024 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। लगभग एक वर्ष पूर्व गांव में प्रधान प्रतिनिधि व सचिव ने खड़ंजे की ईंटें उखाड़कर सीसी रोड डलवाने का आश्वासन दिया। उखाड़ी गई ईंटों को अन्य स्थान पर प्रयोग कर अब तक सीसी सड़क नहीं डलवाई गई है। जिसके चलते ग्रामीण दलदल से होकर आवागमन करने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर मामले की जांच कराकर गांव में सीसी रोड डलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सहाव निवासी लालबहादुर, रमोले, राजेंद्र, सुरेंद्र, प्रमोद कुमार, महेंद्र आदि ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि उनके गांव में वार्ड नंबर दो में आम रास्ते पर ईंटों का खडंजा डाला गया था। जिससे होकर ग्रामीण आवागमन करते थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लगभग एक वर्ष पहले प्रधान प्रतिनिधि व सचिव आए और खड़ंजा की ईंटों को उखाडने लगे।
जब ग्रामीणों ने विरोध किया तो उन्होंने आश्वासन दिया कि इस स्थान पर सीसी रोड डाला जाना है। इसलिए ईंटों को उखाड़ा जा रहा है। इसके बाद उखाड़ी गई ईंटों को गोशाला एवं अन्य स्थान पर लगा दिया गया। जबकि एक वर्ष से खडंजा के स्थान पर सीसी रोड की शुरूआत तक नहीं हो सकी है। बारिश के मौसम में सड़क पर कीचड़ होकर दलदल हो गया है। कीचड़ के चलते लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। प्रधान से कई बार शिकायत करने के बाद भी अब तक कुछ नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई व वार्ड में सीसी रोड बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें