उरई। जंजीर की खरीदारी को लेकर बाजार में स्थित सराफा दुकान में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिससे बाजार में अफरा तफरी मच गई। विवाद बढ़ता देख दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए जहां दोनों ने एक दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं।
शहर कोतवाली क्षेत्र के राठ रोड पर किराने की दुकान किए व्यापारी की पत्नी ने कुछ दिन पहले शहर की बलदाऊ चौक पर स्थित भाजपा नेता सर्राफा की दुकान से सोने की जंजीर ली थी। इसी जंजीर को लेकर शुक्रवार शाम को शिकायत लेकर रिप्पू गुप्ता की दुकान पर पहुंचे। जहां उनमें विवाद हो गया और कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और बीच बाजार में इनमें जमकर मारपीट हुई। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। उधर कुछ देर बाद सर्राफा व्यापारी अपने आधा सैकड़ा समर्थकों के साथ कोतवाली आ गए और मामले की शिकायत पुलिस में की है उधर दूसरे पक्ष ने भी आकर कोतवाली में शिकायत की है। कोतवाल शिवकुमार राठौर का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।