फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पाइपलाइन के लिए और हो गहराई या रोका जाए ट्रकों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। डॉ. भीमराव आंबेडकर इंटर कॉलेज के पास की बस्ती के करीब 300 परिवारों के सामने फिर से पेयजल का संकट गहरा सकता है।
विज्ञापन

दो दिन लगातार पानी ढोने को विवश हुए बस्ती के लोगों में पाइपलाइन के फिर से टूटने की चिंता सता रही है।
लगातार ओवरलोड वाहन लाइन के ऊपर से गुजर रहे हैं। बस्ती के लोगों ने पाइपलाइन को सड़क में ही और गहरे में किए जाने या आटा-इटौरा मार्ग पर ओवरलोड वाहनों का आवागमन रोकने अथवा सिर्फ एक तरफ का संचालन किए जाने की मांग की है।
जलसंस्थान की पेयजल लाइन से बस्ती के 300 घरों में पानी की सप्लाई होती है। बस्ती के लोग अक्सर पानी की लाइन के टूटने से परेशान रहते हैं। दो दिन पूर्व लगातार पानी ढोने को मजबूर बस्ती के लोग सड़क पर उतरे तो विभाग हरकत में आया। लाइन ठीक कर दी, लेकिन उसके टूटने का मुख्य कारण खत्म नहीं किया। नतीजा यह है कि फिर से लाइन वाहनों के दबाव से कमजोर पड़ने लगी है। इससे बस्ती के लोग परेशान हैं, उन्होंने स्थाई व्यवस्था करने की मांग उठाते हुए रोष जाहिर किया है।
विज्ञापन


बस्ती निवासी खेमराज ने बताया कि आटा-इटौरा मार्ग से ही पाइपलाइन होकर गुजरी है। वाहनों के दबाव से वह अक्सर टूट जाती है। इससे पानी की समस्या होती है। लाइन को और गहराई में किया जाना चाहिए, जिससे वाहनों का दबाव न पड़े।

बस्ती के रहने वाले कल्लू ने बताया कि यदि ओवरलोड ट्रकों का संचालन रुक जाए या फिर एक तरफ के ही वाहनों का संचालन किया जाए तो लाइन पर कम दबाव पड़ेगा और वह सुरक्षित रहेगी।
विज्ञापन

एसडीएम कालपी हेमंत पटेल ने बताया कि डीएम के निर्देश हैं कि जल्द ही आटा-इटौरा मार्ग से ट्रंकों के संचालन पर रोक लगाई जाएगी। इससे पाइपलाइन सुरक्षित होगी। इसके लिए व्यापक तौर पर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें