फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रेन में चाय नहीं पानी मिल रहा, खाना पूछो तो कहते हैं ऑनलाइन मंगा लो

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। ट्रेन में पेंट्री कार नहीं है। खाना पूछो तो कहते हैं ऑनलाइन मंगा लो। देरी से चल रही ट्रेन कई बार वीरान जगहों पर रुक जाती है।
विज्ञापन

वहां कुछ खाने को नहीं मिलता है। ट्रेन में जो चाय देने आता है, वह भी ठंडी चाय पानी की तरह दे देता है। पनवेल एक्सप्रेस से सफर कर रहे यात्रियों ने लेटलतीफ की वजह से हो रही समस्या पर अपना रोष प्रकट किया है।
गोरखपुर से पनवेल जाने वाली इस ट्रेन में पेंट्री कार नहीं है। ऐसे में यात्रियों को खाने को लेकर असुविधा होती है। कहीं स्टेशन पर रुकती है तो पैकेट बंद खाद्य पदार्थ लेकर गुजारा करते हैं। यह ट्रेन शाम 5:20 पर आती है। यह ट्रेन शुक्रवार को करीब सवा घंटे देरी से पहुंची। यात्रियों से बातचीत की तो उन्होंने पेंट्री कार न होने की वजह से काफी असुविधा होने की बात कही।
विज्ञापन

इस रूट पर चलने वाली पुष्पक, कुशीनगर, उद्योगनगरी, उद्योगकर्मी व मुंबई एसी स्पेशल समेत 11 ट्रेनों में पेंट्री कार की सुविधा है। जबकि अन्य ट्रेनों में पेंट्रीकार की सुविधा न होेने से दिक्कत होती है। पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि कोहरे के कारण ट्रेनें देरी से संचालित हो रही हैं। कोहरे के कारण ट्रेनों को अतिरिक्त भी रोका जा सकता है।


सर्दी में ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। शुक्रवार को राप्तीसागर 18 और साबरमती एक्सप्रेस नौ घंटे देरी से उरई पहुंची। झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस तीन घंटा 52 मिनट देरी से पहुंची। छपरा मुंबई अंत्योदय एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, लोक मान्य तिलक से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन ढाई घंटे देरी से आई। इसके अलावा अन्य ट्रेनें भी घंटों देरी से चलीं। झांसी से कोलकाता जाने वाली बैरकपुर एक्सप्रेस निरस्त रही।


सिद्धार्थ नगर के बढ़नी निवासी अरविंद त्रिपाठी मुंबई जा रहे थे। वह स्लीपर कोच में सवार थे। उनका कहना था कि ट्रेन में भोजन का कोई इंतजाम नहीं है। ट्रेन में मिलने वाली चाय सिर्फ गर्म पानी के समान होती है। खाने की कोई व्यवस्था न होने से दिक्कत हो रही है।


गोरखपुर निवासी शमसुल हुदा का कहना है कि वह कल्याण (मुंबई) जा रहे हैं। ट्रेन में पेंट्रीकार न होने से दिक्कत हो रही है। खाने के लिए पूछने पर बताया कि ऑनलाइन मंगा लीजिए। उरई स्टेशन पर उन्होंने रसगुल्ले खरीदे। अब आगे क्या मिलेगा। पता नहीं।



उरई। शुक्रवार को हाड़कपाऊ ठंड ने खूब परेशान किया। लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। न्यूनतम तापमान पांच जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी की भी आशंका जताई जा रही है। ऐसा होता है तो सर्दी और बढ़ सकती है।
विज्ञापन

शहर में कई जगह लोग सर्दी से बचाव के जतन करते दिखे। धूप न निकलने और गलन रहने की वजह से लोग जरूरी काम से ही बाहर निकले। मौसम वैज्ञानिक कुलदीप कुमार ने बताया कि शनिवार को बारिश के आसार लग रहे हैं। हालांकि शीतलहर और हल्की बूंदाबांदी ही समझी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें