कालपी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निकासा में चोरों ने सूने घर से 10 हजार रुपये व सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए।
मोहल्ला निकासा निवासी विजय कुमार निषाद ने कोतवाली में तहरीर दी इसमें बताया कि वह 13 मार्च को पत्नी और बच्चों सहित खेतों पर काम करने गया था। शाम सात बजे घर लौटा तो उसके घर का सामान बिखरा पड़ा था। घर से 10,000 रुपये, दो चेन, दो अंगूठी, दो तोड़ियां आदि जेवर चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। (संवाद)
सट्टे के आरोप में युवक को पकड़ा
कालपी। कालपी कोतवाली पुलिस ने एक युवक को सट्टे के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके पास से 1520 रुपये और सट्टा पर्ची, पेन, कागज और मोबाइल बरामद हुआ है। पूछताछ में युवक ने अपना नाम नई बस्ती निवासी शादाब बताया है। (संवाद)