सिरसाकलार। नदी पर बना रपटा पार करते समय चरवाहे पैर फिसलने से नदी में गिर गया। ग्रामीणों ने उसे नदी में गिरता देख खोजबीन की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। वहीं, सीमा विवाद के चलते दो थानों की पुलिस आपस में उलझी रही।
पिथऊपुर गांव निवासी किसान के यहां रहकर 34 वर्षीय हंसमुख जानवरों को दाना पानी व चराने का काम करता था। गुरुवार की देर शाम वह मवेशियों को चराते हुए चुर्खी थाना क्षेत्र स्थित नदी पर बने रपटे को पार कर गांव आ रहा था। तभी पैर फिसलने से हादसा हो गया।
आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना देकर खुद ही नदी में तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सिरसा कलार थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश का कहना है कि युवक चुर्खी क्षेत्र में डूबा है। मामले की जांच की जा रही है।