उरई। युवती ने घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगा लिया। परिजन उसे उतारकर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया पटेलनगर निवासी रवि कुमार उर्फ रवि की पुत्री आकांक्षा (21) ने बुधवार को घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगा लिया। परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देख मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वह ग्रेजुएशन करने के बाद घर पर ही रहती थी। उसका एक छोटा भाई है। पिता कोरियर कंपनी में काम करते हैं। उसने आत्महत्या क्यों कि परिजन इसकी कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाल वीरेंद्र पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।