फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: युवक ने फेसबुक पर लाइव होकर दी थी जान

Mon, 19 Jun 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। रविवार को फंदा लगाकर जान देने वाला युवक घटना के वक्त फेसबुक पर लाइव था। उसके कुछ रिश्तेदारों ने फेसबुक पर घटना देख परिजनों को सूचना दी थी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के बघौरा निवासी उदय प्रकाश (26) ठेला लगाकर मोमोज बेंचता था। इसके अलावा वह देवी जागरण में गाता भी था। रविवार को ससुरालियों व पत्नी से परेशान होकर उदय ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। मृतक के पिता संतराम ने बताया कि उदय प्रकाश का विवाह गोहन थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर गांव निवासी मोना देवी के साथ हुआ था। जिससे एक बच्चा भी है।
विज्ञापन

ससुरालीजन उदय प्रकाश को परेशान कर रहे थे, 15 दिन पहले ससुरालीजन उसके घर आए और उसके साथ मारपीट भी की। इससे वह परेशान रहता था। रविवार की देर रात उसने सोशल साइट पर लाइव होकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता ने बताया कि बहू ने उनके ऊपर भी चारित्रिक आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें