कालपी। कोतवाली क्षेत्र के मंगरौल गांव निवासी राघवेंद्र सिंह (35) ने बुधवार की देर शाम आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि घरेलू विवाद होने के बाद वह कमरे में चला गया और उसने यह कदम उठा लिया। वह खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत से पत्नी रीना सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सीओ एके सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। (संवाद)