फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: युवक ने फंदा लगाकर जान दी

Tue, 08 Oct 2024 02:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। मानसिक तनाव के चलते युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के शेखपुर बुजुर्ग निवासी रोहित सिंह (28) ने रविवार की रात बरामदे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो उनकी चीख निकल गई। परिजनों ने बताया कि रोहित की पत्नी मोहिनी ने आठ वर्ष पहले आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में उसे व उसके माता पिता को जेल जाना पड़ा था। एक साल पहले ही उसे जमानत मिली थी। इस पर वह मां गीता देवी व बहन रागिनी व सोनम के साथ रहता था। लेकिन जेल से आने के बाद वह मानसिक तनाव में रहने लगा था। परिजनों के समझाने के बाद भी वह परेशान रहता था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी केपी सरोज का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें