कुठौंद। थाना क्षेत्र के करतलापुर में युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों को जानकारी मिलने पर कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र के करतलापुर गांव निवासी शैलू अग्निहोत्री (24) ने गुरुवार की दोपहर घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि वह एक घंटे पहले ही गांव में बने देवी पंडाल से होकर आया था। वह दो भाइयों में छोटा था। परिजन उसकी मौत की वजह नहीं बता पा रहे हैं। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी केपी सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है। (संवाद)