फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: युवक ने फंदा लगाकर जान दी

Fri, 14 Jul 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। किसी मानसिक तनाव में युवक ने घर के कमरे में लगे हुक से दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजन जब कमरे में गए तो उसका शव लटका देख उनके होश उड़ गए। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

रेढ़र थाना क्षेत्र के हसूपुरा निवासी अखिलेश (26) ने शुक्रवार सुबह घर के फंदा लगा लिया। परिजनों ने बताया कि अखिलेश की शादी फरवरी माह में जालौन कोतवाली क्षेत्र के धंतौली गांव निवासी ज्योति के साथ हुई थी। वह खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उसने यह कदम क्यों उठाया इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं है। घटना के समय पत्नी मायके में थी। उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी वरुण प्रताप का कहना है कि परिजन मौत की कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें