फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: युवक ने फंदा लगाकर जान दी

Sat, 31 Aug 2024 03:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। घर से नाराज होकर निकले युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो युवक का शव फंदे पर लटका देख परिजनों व पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी देवेंद्र अहिरवार का 18 वर्षीय पुत्र साहिल गुरुवार को परिजनों से किसी बात कोपर नाराज होकर घर से निकल गया। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। जिस पर परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को भी दी। शुक्रवार सुबह उसका शव खेत पर लगे नीम के पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटका मिला। घर में बेटे की मौत की खबर लगते ही कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि वह दो भाइयों में छोटा था। वह उरई स्थित एक इंटर कालेज में इंटर का छात्र था। वह पढ़ने में होशियार था। उसकी मौत से मां सर्वेश कुमारी सहित अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें