जालौन जिले में कोंच कस्बे के मोहल्ला गांधी नगर में एक युवक ने फंदा लगाकर जाने दे दी। कस्बे के मोहल्ला गांधीनगर निवासी सुंदरम (21) पुत्र देवराज विश्वकर्मा का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना के समय पिता अपने बड़ें बेटे शिवम के साथ मजदूरी करने गया था।
दोपहर में खाना खाने के बाद घर लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिस पर सुरही चौकी इंचार्ज शिवशंकर सिंह ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच पड़ताल की और शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।