फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरजनपदीय दंगल में पहलवानो ने दिखाए दांवपेंच

Sun, 13 Aug 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला जालाौन
विज्ञापन
दंगल में पहलवान दांव पेंच दिखाते - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कदौरा। कदौरा क्षेत्र के बागी गांव में दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें कई जनपदों के पहलवानों ने दांवपेंच दिखाए। बांदा के नमन व ललितपुर के पंकज में हुई कुश्ती सबसे बेहतर रही।  बागी प्रधान अर्चना तिवारी और ग्रामीणों के सहयोग से गांव में शनिवार को अंतरजनपदीय दंगल का आयोजन किया गया। इसमें बांदा, हमीरपुर, औरैया, झांसी, इटावा, जालौन के पहलवानों ने भाग लिया। इटावा के पहलवान संदीप ने झांसी के पहलवान विनय को पटखनी दी। जालौन के पहलवान सुधीर ने औरैया के राजेंद्र को चित किया। बांदा के नमन व ललितपुर के पंकज के बीच हुई कु श्ती आकर्षण का केंद्र रही। आयोजकों ने विजेता पहलवान को 21 हजार रुपये व शील्ड प्रदान की। अन्य पहलवानों को भी पुरस्कृत किया गया। इसके पहले दंगल का शुभारंभ करने के बाद राजू राठौर नेकहा कि ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं में निखार आता है। प्रतिभाओं को निखारना हम सभी का कर्तव्य है। इनसे जनपद प्रदेश व देश का नाम रोशन होता है। विजय कांत, लक्ष्मीकांत तिवारी, नितेश तिवारी, सीटू सिंह, योगेंद्र सिंह, शान सिंह, अनीस खां, शिवशंकर सहित क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें