फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बारातियों से की मारपीट, घटना सीसीटीवी में कैद

Mon, 09 Oct 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के जेल रोड स्थित गेस्ट हाउस की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। शहर में आई बारात पर एक दर्जन लोगों ने हमलाकर बरातियों के साथ जमकर मारपीट की और उनके रुपये व जंजीर आदि छीन ले गए। मारपीट की पूरी घटना शादीघर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मारपीट करने वाले चार लोगों को पकड़ लिया है। पीड़ित लोगों ने चौकी पुलिस को तहरीर दे दी है।शहर कोतवाली क्षेत्र के जेल रोड स्थित शादी घर में शनिवार की रात आटा थाना क्षेत्र के भदरेखी गांव निवासी मंगल के पुत्र की बारात आई थी, तभी पहले से वहां मौजूद एक दर्जन लोगों ने कुछ बरातियों के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद युवकों ने शादी घर के अंदर भी मारपीट कर उत्पात मचाया। जिससे शादी के सभी कार्यक्रम रुक गए और वर पक्ष व वधु पक्ष के लोगों में अफरा तफरी मच गई। बरातियों का आरोप है कि हमलावरों ने उनकी जंजीर , अंगूठी व रुपये भी छीन लिए। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने चार युवकों को पकड़ लिया। जबकि अन्य लोग मौके से भाग गए। लड़की के पिता पटेल नगर निवासी वाजिद ने पुलिस को तहरीर दे दी है। सीओ गिरजाशंकर त्रिपाठी का कहना है कि जानकारी मिली है, जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें