फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन ने बाइक चालक को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बाइक चालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कालपी कोतवाली क्षेत्र के मसगांयभ गांव निवासी वीर सिंह (25) शुक्रवार की दोपहर घर से बाइक सर्विस कराने जोल्हूपुर गया था। लौटते समय झांसी-कानपुर हाईवे पर छौंक गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गया।
सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि वीर सिंह की एक बड़ी बहन है। खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता था। दो पुत्रियां है। मौत से पत्नी लक्ष्मी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें