मदारीपुर के पास सड़क किनारे पलटा ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
उरई(जालौन)। जालौन से औरैया गिट्टी डालने जा रहा ट्रक कोहरे के चलते कुठौंद थाना के गांव मदरीपुर के पास अनियंत्रित होकर पटल गया। ग्रामीण ने ट्रक में फंसे चालक और खलासी को बाहर निकला। जानकारी के मुताबिक ट्रक चालक झंासी निवासी मुन्ना खलासी के साथ पूूंछ से गिट्टी ट्रक में लादकर औरैया जा रहा था। वह कुठौंद थाना के गांव मदारीपुर नहर के पास पहुंचा तभी कोहरे के कारण चालक को सड़क दिखाई नहीं दी। ट्रक सड़क किनारे खंदक में पलट गया। इससे ट्रक में लदी गिट्टी सड़क पर फैल गई और चालक खलासी ट्रक में फंस गए। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनाें को सुरक्षित बाहर निकाला। इससे बड़ा हादसा टल गया। बताते चले कि पिछले तीन दिनाें से कोहरे के कारण हादसाें में बढ़ोतरी हो गई है।