फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दरवाजा तोड़कर शाम को ही जेवर-नकदी ले गए चोर

Sun, 19 May 2024 02:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरों ने कमरे में रखी अलमारी से जेवर-नकदी समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। एक घंटे बाद गृहस्वामी परिवार सहित घर पहुंचा तो दरवाजे का टूटा ताला व बिखरा सामान देखकर होश उड़ गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मैकेनिक नगर निवासी शैलेंद्र कुमार वर्मा शुक्रवार शाम अपने बड़े भाई की पुत्री के जन्मदिन में शामिल होने के लिए परिवार सहित गया था। तभी करीब सात बजे उसके मकान का मुख्य दरवाजा तोड़कर घुसे चोरों ने कमरे की अलमारी में रखी चार अंगूठियां, एक हार, दो जोड़ी पायल, चार जोड़ी बिछिया, तीन जोड़ी कान के टॉप्स, नाक की नथुनी, तीन जोड़ी बाला, बैंदी सहित 70 हजार की नकदी पार कर भाग गए।
करीब एक घंटे बाद जब पीड़ित परिवार के साथ लौटा तो बिखरा सामान व गायब जेवर नकदी देखकर उसके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। लोगों का कहना है कि लगातार चोरियां होने से सभी लोग दहशत में हैं। उनका कहना है कि पहले चोर रात में चोरी करते थे, लेकिन अब उन्हें पुलिस का खौफ नहीं है, जिससे वह शाम को ही वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें