फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइस साल पुराने मामले में तत्कालीन दरोगा ने किया आत्मसर्मपण

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। प्रत्याशी को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में तत्कालीन दरोगा ने सोमवार को कोर्ट में समर्पण कर दिया। मामले के मुख्य आरोपी एसडीएम अभी भी फरार है। समर्पण करने वाले आरोपी दरोगा को कोर्ट ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मामले की पैरवी कर रहे अधिवक्ता शिवेश सेंगर ने बताया कि वर्ष 2000 में चुर्खी थाना क्षेत्र के अटराकलां गांव निवासी चौधरी विष्णु पाल सिंह उर्फ नन्नू राजा ने अधिवक्ता कीरत सिंह सेंगर के सहयोग से कोर्ट में वाद दायर किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि वह जिला पंचायत का चुनाव लड़ रहे थे। तत्कालीन एसडीएम कालपी जेपी चौरसिया व तत्कालीन चुर्खी थाना प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद गौस ने उन्हें बंधक बनाकर मारपीट की थी। मामले में न्यायालय ने दोनों अधिकारियों को तलब किया था।
जिस पर उपनिरीक्षक ने उच्च न्यायालय में याचिका की थी। मामला स्पेशल डकैती कोर्ट न्यायाधीश अंचल लवानिया की कोर्ट में चल रहा था। कोर्ट ने उक्त लोगों पर नोटिस के बाद वारंट जारी किए गए थे। इसी मामले में तत्कालीन दरोगा मोहम्मद गौस ने सोमवार को स्पेशल डकैती कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। वहीं इस मामले में तत्कालीन एसडीएम फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें