फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: किशोरी ने फंदा लगाकर जान दी

Fri, 14 Jul 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। किशोरी ने घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन जब कमरे में गए तो शव फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के खरूसा गांव निवासी गजराज की 15 वर्षीय पुत्री शालिनी ने शुक्रवार की सुबह घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगा लिया।परिजनों ने बताया कि पिता गजराज खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता है। किशोरी ने इस वर्ष दसवीं की परीक्षा पास की थी। वह दो बहनों में बड़ी थी। उसने यह कदम क्यों उठाया इसकी किसी की कोई जानकारी नहीं है। किशोरी की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष केपी सरोज का कहना है कि आत्महत्या की कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें