फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: महिला अस्पताल में पैथोलॉजी कक्ष दूसरी मंजिल पर देख टीम गुस्साई

Sun, 14 Jul 2024 03:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिला अस्पताल और महिला अस्पताल का कायाकल्प की राज्य स्तर की टीमों ने निरीक्षण कर मूल्यांकन किया। जिला अस्पताल में अग्निशमन उपकरण ऊंचाई पर तथा महिला अस्पताल में पैथोलॉजी कक्ष दूसरी मंजिल पर होने पर टीम ने नाराजगी जताई। कहा कि गर्भवती को ऊंचाई में चढ़ने में दिक्कत होती है। एक तो नीचे कलेक्शन सेंटर बनाया जाए या फिर पैथोलॉजी कक्ष नीचे स्थापित किया जाए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ललितपुर के जनपदीय कायाकल्प परामर्शदाता डॉ. तारिक अंसारी और झांसी के जनपदीय कायाकल्प परामर्शदाता डॉ. मनीष खरे की अगुवाई में आई दो सदस्यीय टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने सीएमएस ऑफिस के बाहर वार्ड में बिछाई जाने वाली चादरों के रंगों के रोस्टर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में बने हर्बल गार्डन को भी ठीक करने को कहा। ओटी के बाहर टूटी जालियां देखकर नाराजगी जताई।
भोजनालय में बनने वाले भोजन की रोस्टर के अनुसार नियमित चेकिंग कराने के लिए कहा। निर्देश दिए कि इसके लिए अलग-अलग कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए। भोजन चखने के बाद ही मरीजों को बांटा जाए। पैथोलॉजी के बाहर होने वाली जांचों का डिस्प्ले कराने को कहा। वैक्सीन काउंटर पर महिला स्टाफ की तैनाती कराने को कहा। इसके अलावा शांति से बैठने, तंबाकू का सेवन न करने, ईको फ्रेंडली क्षेत्र के बोर्ड लगाने को भी कहा।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी टीम में शामिल महोबा जनपद के जनपदीय कायाकल्प परामर्शदाता डॉ दिवाकर सिंह व जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी झांसी विजयश्री शुक्ला ने महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। टीकाकरण कक्ष में बायोमेडिकल बेस्ट का ठीक से निस्तारण न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने लटकती केबल देखकर फटकार लगाई।
भोजनालय के निरीक्षण में किचन सामग्री में नाम और एक्सपायरी के स्टीकर लगाने के निर्देश दिए। अस्पताल के गेट पर बने हर्बल गार्डन में औषधीय पौधों की संख्या बढ़ाने के लिए कहा। महिला अस्पताल में पैथोलॉजी कक्ष दूसरी मंजिल पर होने पर टीम ने नाराजगी जताई। कहा कि गर्भवती को ऊंचाई में चढ़ने में दिक्कत होती है। एक तो नीचे कलेक्शन सेंटर बनाया जाए या फिर पैथोलॉजी कक्ष नीचे स्थापित किया जाए।
बाल रोग विशेषज्ञ के कक्ष के बाहर टीकाकरण व उनकी तिथियां लिखने को कहा। इस दौरान जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल राज, महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. सुनीता बनौधा, डॉ. पवन, ह्दय नारायण राजपूत, डॉ. एके सिंह निर्मल, डॉ. संजीव प्रभाकर, राहुल अग्निहोत्री, सुशील मौर्या, ब्रजेश कश्यप आदि मौजूद रहे।


चिकित्सक से मांगा स्पष्टीकरण
उरई। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल राज ने शनिवार की सुबह ओपीडी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर मिले डॉ. अभीष से स्पष्टीकरण मांगा। एक अन्य चिकित्सक भी गैरहाजिर मिले। हालांकि वह बाद में आ गए।


चिकित्सा इकाई को मिला प्रमाणपत्र

रामपुरा। सीएचसी रामपुरा के तहत आने वाला आयुष्मान आरोग्य मंदिर, मई एनक्वास के निरीक्षण होने के बाद चयनित किया गया। 29 अप्रैल को दो सदस्यीय केंद्रीय टीम ने ब्लॉक के मई गांव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया था। टीम ने केंद्र को 84.86 प्रतिशत अंक दिए थे, जो जनपद में सर्वाधिक है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप राजपूत ने बताया कि एनक्वास सर्टिफिकेट मिलने के बाद सीएचसी के अंतर्गत आरोग्य आयुष्मान मंदिरों को और बेहतर बनाया जाएगा। इस उपलब्धि में सीएचओ प्रियंका पाठक, डॉ अरुण राजपूत, शिवकुमार, बीसीपीएम विनय चतुर्वेदी, एएनएम लक्ष्मी देवी आदि योगदान रहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें