फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: स्टीयरिंग फेल होने से सपा जिला सचिव की कार खंदक में पलटी, बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। उरई जा रहे सपा के जिला सचिव की कार गुरुवार को कामांक्षा देवी मंदिर के पास अचानक स्टीयरिंग फेल होने से खंदक में पलट गई। हादसे में वह बाल-बाल बच गए। रेंढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम डीहा निवासी जितेंद्र सिंह कुशवाहा किसी कार्य से कार से उरई जा रहे थे। जैसे ही वाहन अकोढ़ी दुबे क्षेत्र स्थित कामांक्षा देवी मंदिर के पास पहुंचा स्टीयरिंग अचानक जाम हो गई। नियंत्रण खोने पर कार सड़क किनारे खंदक में जा गिरी और दो से तीन बार पलटी खाई। हादसे के बाद मौजूद लोगों ने घायल को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए उरई भेजा। राहत की बात यह रही कि उन्हें सिर्फ मामूली चोटें आईं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें