फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने मिष्ठान विक्रेता को धमकाया, व्यापारियों थाने का किया घेराव

विज्ञापन
थाने में मौजूद व्यापारी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। सिपाही ने मिठाई की दुकान पर मिठाई के कई खाली डिब्बे ले लिए। दुकानदार ने सिपाही से डिब्बों के रुपये मांगे तो लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। तब सिपाही ने दुकानदार के साथ अभद्रता करते हुए फर्जी मुकदमें में जेल भेजने की धमकी दी। दुकानदार ने इसकी जानकारी व्यापार संगठन के पदाधिकारियों को दी। व्यापारी संगठन ने रविवार को थाना पहुंचकर घेराव किया और सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष ने व्यापारियों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

सिरसाकलार कस्बा निवासी गजराज उर्फ गुड्डू मिठाई की दुकान है। दुकानदार का आरोप है कि सिरसाकलार थाने में तैनात सिपाही तुलाराम कुशवाहा 15 जुलाई को दुकान पर आया और मिठाई के कई खाली डिब्बे ले लिए। उसने जब पैसे मांगे तो लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर सिपाही उसके साथ अभद्रता करने लगा तो सिपाही ने फर्जी मुकदमें में चालान कर जेल भेजने की धमकी दी और चला गया। दुकानदार ने व्यापारी संगठन को इसकी जानकारी दी। मामला बढ़ता देख थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश तिवारी ने व्यापारियों से बातचीत कर सिपाही पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर व्यापारी शांत हुए। थानाध्यक्ष का कहना है कि सिपाही मिठाई की दुकान पर खाली डिब्बे लेने गया था। इसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। मामले में समझौता करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें