फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बाजार में बंदरों के उत्पात से दुकानदार दुकानें बंद कर भागे

Wed, 15 Mar 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उरई। शहर के मुख्य बाजार में मंगलवार शाम को बंदरों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर चले गए।
शहीद भगत सिंह चौराहा के पास स्थित गिरिजा कॉप्लेक्स में बंदरों का आतंक देखने को मिला। शाम को चार बजे बंदरों का एक झुंड बाजार में घुस आया और उत्पात मचाना शुरू कर दिया। बंदरों ने दुकानदारों का सामान तोड़ दिया, होर्डिंग आदि पर भी बहुत देर तक उछलकूद मचाते रहे। कई दुकानदार जल्दी-जल्दी दुकानें बंद करके मौके से भाग गए। दुकानदार शादाब खान, पप्पू, तनु गुप्ता, फिरोज खान आदि ने ने बताया कि वे लोग बंदरों के आतंक हर दूसरे-तीसरे दिन झेलना पड़ रहा है। कई बार बंदर दुकान में अंदर घुसकर सामान तोड़-फोड़ जाते हैं। दुकानों पर आने वाले ग्राहकों को भी कई बंदर काट चुके हैं। इसके लिए वे वन विभाग और नगर पालिका से भी शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन


कटखने बंदरों का आतंक से परेशानी
रामपुरा। नगर पंचायत रामपुरा व ग्रामीण क्षेत्र में कुछ माह से कटखने बंदरों के कारण खौफ का माहौल चल रहा हैं। बीते दिनों टीहर में विट्टन बुआ, कटोरी बाई, छोटू, छिद्दन आदि को इन बंदरों ने घायल कर दिए था। रामपुरा में बीती शनिवार शाम अंकुश उपाध्याय (21) अपनी छत पर गेहूं उठाने गया तभी बंदरों के झुंड ने अंकुश पर हमला कर दिया। जिससे वह छत से नीचे गिर गया। इस बाबत आदर्श नगर पंचायत के ईओ राजीव कुमार ने कहा कटखने बंदरों की समस्या के बारे में जिले के उच्चाधिकारियों को सूचित कर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें