उरई। रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में दुकानदार ने ग्राहक के सिर में कुल्हाड़ी मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सिरसाकलार थाना क्षेत्र के दहेलखंड गांव निवासी अंशुल जादौन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की देर रात उसका भाई राजवीर गांव के लल्लन की दुकान पर सामान खरीदने गया था।
सामान खरीदने के बाद रास्ते में उसने देखा तो कुछ पैसे कम थे।
वापस दुकानदार से उसने अपने रुपये मांगे तो वहां मौजूद लल्लन, उसका बेटा मोहित, लल्लन की पत्नी, मोहर सिंह गाली-गलौज करने लगे।
विरोध करने पर मोहर सिंह ने कुल्हाड़ी से उसका सिर फाड़ दिया और सभी ने लाठी डंडों से उसकी पिटाई कर दी।
चीखपुकार सुन गांव वालों को आता देख ये लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।