उरई। एक परचून दुकानदार ने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन के सामने मोहल्ला बघोरा निवासी देवेंद्र सिंह परिहार (56) पुत्र अमर सिंह घर पर परचून की दुकान किए था। शनिवार रात दुकान बंद करने के बाद वह बाहर चला गया और थोड़ी देर बाद शराब के नशे में घर आया। परिजनों ने बताया कि शराब पीकर आने पर उसका पत्नी के साथ विवाद हुआ था। अनुमान है कि इसके बाद उसने फांसी लगाकर जान दे दी। जब परिजनों ने उसे फांसी पर लटका देखा तो कोहराम मच गया और पड़ोसी भी एकत्रित हो गए। सूचना पाकर जेल चौकी प्रभारी विजय द्विवेदी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।