फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दुकानदार ने ट्रेन से कटकर दे दी जान

Fri, 18 Oct 2024 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। सुबह लोगों ने ट्रैक पर शव पड़ा देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी ईलू गुप्ता (32) राठ रोड ओवरब्रिज के नीचे कन्फेक्शनरी की दुकान किए था। उसके पिता की भी बगल में दुकान है। बुधवार रात वह दुकान बंद करके घर नहीं गया। रात में घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
सुबह उसका शव कबीर आश्रम के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। बताया कि उसके दो वर्ष की एक बेटी है। उसके आत्महत्या की परिजन वजह नहीं बता पा रहे हैं। उसकी मौत से पत्नी रेखा व परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें