फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पांच साल से एक ही ब्लाक में जमे सचिव का तबादला

Fri, 13 Sep 2024 02:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। कुसमिलिया गांव में शौचालय बनवाने में आरोप-प्रत्यारोपों को डीपीआरओ ने संज्ञान लेकर सचिव का कदौरा ब्लॉक में स्थानांतरण कर दिया है। सचिव डकोर ब्लाक में करीब पांच साल से तैनात थे।
विज्ञापन

डकोर ब्लाक के कुसमिलिया में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने सचिव पर शौचालय निर्माण को लेकर रुपये मांगने के आरोप लगाए थे। इसके बाद मामला डीएम के संज्ञान में आने पर डीपीआरओ ने बीडीओ बीके कुशवाहा को पत्र जारी कर तत्काल प्रभाव से सचिव राणा इंद्रजीत सिंह को कार्यमुक्त करने के आदेश दिए हैं। बताया कि सचिव राणा इंद्रजीत सिंह का कदौरा ब्लॉक के लिए स्थानांतरण किया गया है। नह ब्लॉक कदौरा के जमरेही व इकौना क्लस्टर के अन्तर्गत जमरेही, जकरिया, हरचंद्रपुर, निस्वापुर, रैला, इकौना, हांसा, मदरालालपुर, पाली, सौंधी, ताहरपुर गांव देखेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें