फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पुराने मकान की तुड़ाई में निकली तिजोरी, पुलिस ने जब्त की

Sun, 23 Jul 2023 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। वर्षो से बंद पड़े जर्जर मकान की शनिवार की दोपहर तो़ड़ाई की गई। इस दौरान एक तिजोरी निकली। सूचना पर पहुंची पुलिस तिजोरी को साथ ले गई है।
विज्ञापन

नगर के सदर बाजार में व्यापारी कल्लू पोरवाल ने नगर के ही हरि बाथम का पुराना घर खरीदा था, जो जर्जर अवस्था में था। शनिवार को कल्लू उसकी जेसीबी से तुड़वा रहे थे। उसी समय डेढ़ क्विंटल से अधिक वजन की तिजोड़ी दीवार से निकल आई। इसी दौरान किसी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मकान से निकली तिजोड़ी को कब्जे में लेकर जेसीबी से तहसील के माल खाने में जमा करा दिया गया। मकान मालिक ने बताया कि हमारा पुश्तैनी मकान है और इस मकान में जो तिजोड़ी निकली है, वह उनके पुरखों ने दीवाल में लगाई गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें