कालपी। सभी खुदा के बंदे हैं। यह पैगाम सरकार मीर सैय्यद तीरमीजी ने दिया। वे सालाना तीन दिवसीय उर्स के इनकाद के मौके पर बोल रहे थे। उर्स की शुरुआत चादरपोशी के साथ की गई और उसके मुशायरे का आगाज हुआ। मुशायरे में जहां प्रमुख शायरों ने अपने कलाम पेश किए। सैय्यदी सरकार पीरे तरीकत सैयद ग्यास मियां ने मुशायरा की सदारत की। मुशायरे का आगाज काजी- ए- शहर मुफ्ती अशफाक बरकाती ने तिलावते कुरान पढ़कर किया।
झारखंड से आए मुबारक हुसैन पढ़ा, दर ख्वाजा पर खड़ा है तो खड़े रहने दे, रोज मेहशर में पड़ा है तो पड़ा रहने दो। अब्दुल वशी मुंबई ने पढ़ा- चाहने वालों का ईमान बने बैठे हैं यानि इनसान की पहचान बने बैठे हैं, हिंद वालों मेरे ख्वाजा की करामात देखो आठ सौ साल से सुल्तान बने बैठे हैं।
इसके बाद अजमत भागलपुरी, रजा अख्तर, जमजम फतेहपुरी, सैफ रजा, आफताब रहबर ने नात पाक पढ़कर वाहवाही लूटी।
इसके बाद आज सोमवार को मोहल्ला मनीगंज स्थित हजरत मखदूम शाह के अस्ताने से जुलूस-ए- मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस ए मोहम्मदी महमूदपुरा, कोतवाली गेट, दुर्गा मंदिर चौराहा, एमएसवी अंडरपास, हरीगंज चौराहा, फुल पावर बाईपास चौराहा, डाकघर, बाजार टरनंनगंज, सराफा मार्केट, खोवा मंडी, नगरपालिका तिराहे,बिजली घर रोड होते हुए शाम 6 बजे मोहल्ला राजेपुरा स्थित खानकाह मोहम्मदिया की दरगाह में पहुंचकर समापन हुआ। दरगाह परिसर में सामूहिक फातिहा का आयोजन किया गया। इ
स मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर रहे अकीदतमंदों ने मुल्क व समाज की तरक्की एवं खुशहाली के लिए अल्लाह से दुआएं मांगी। जुलूस में विधायक विनोद चतुर्वेदी, पूर्व चेयरमैन कमर अहमद, शिव बालक सिंह यादव, शिवम यादव, एनुल हसन मसूरी, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार, कांग्रेस नेता तस्लीम खान, जमाल अहमद दीवान, अतीक सिद्दीकी, परवेज कुरैशी, पप्पू सभासद, इरशाद अशरफी आदि मौजूद रहे।
सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
कालपी। जुलूस-ए-मोहम्मदी में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन के द्वारा चौकस व्यवस्था की गई थी। उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार आईएएस, क्षेत्राधिकारी डॉक्टर देवेंद्र कुमार पचौरी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह के साथ भारी पुलिस बल जगह-जगह तैनात रहा। जुलूस के आगे पीछे एवं अगल-बगल पुलिस के जवान चल रहे थे। खुफिया विभाग के अधिकारी,कर्मचारी जुलूस पर पैनी निगाह रखे हुए थे।