फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पुजारी ने सात सौ रुपये के विवाद में युवक को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। थाना क्षेत्र के एक मंदिर के पुजारी ने महज 700 रुपये विवाद में युवक की हत्या कर दी। शव को घसीटते हुए खेत में ले जाकर फेंक दिया। सुबह शव खेत में पड़ा देख पुलिस ने छानबीन की देर शाम पुजारी को गिरफ्तार किया तो सच सामने आया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बबीना व मरगांया के बीच बखत बाबा का मंदिर है। यहां क्षेत्र की महिलाएं डला चढ़ाने जाती हैं। मंदिर में पुजारी भी रहता है। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से बबीना गांव निवासी बिल्ली यादव का पुत्र राजकुमार यादव (32) भी कुछ समय से मंदिर में रह रहा था। शनिवार को उसका शव लहूलुहान हालत में मंंदिर के समीप पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर एएसपी असीम चौधरी, सीओ डॉ. देवेंद्र पचौरी, फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस को बखत बाबा मंदिर से घसीटकर खेत तक ले जाने निशान मिले हैं।


परिजनों ने बताया कि युवक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। नशे की लत लगने की वजह से कुछ समय से मंदिर में ही रहने लगा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। देर शाम तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी ने बताया कि देर शाम पुजारी आनंद पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने सात सौ रुपये के विवाद में हत्या किए जाने की बात स्वीकार की है।


चढ़ावे के बंटवारे को लेकर वारदात का शक



ग्रामीणों का कहना है कि युवक व पुजारी दोनों गांजे का नशा करते थे। शुक्रवार को इनका चढ़ावे के पैसों को लिए विवाद हुआ। जिससे नुकीले हथियार से उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद से ही पुजारी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें