फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड की जनता भाजपा का घमंड तोड़ देगी: अखिलेश

Wed, 15 May 2024 03:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जिस तरह से परिवर्तन की आंधी देश में चल रही है। पांचवें चरण के चुनाव में भाजपा के शीर्ष नेताओं का घमंड बुंदेलखंड की जनता तोड़ देगी। वह मैकेनिक नगर स्थित मैदान में सपा के जालौन-गरौठा-भोगनीपुर सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी नारायण दास अहिरवार के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा जिस तरह कन्नौज में मेरे चुनाव में सपा के कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक के भाई ने गुंडागर्दी की तो मुझे स्वयं धरने पर बैठना पड़ा। भाषण के दौरान कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि चुनाव के दिन भाजपा के लोगों से बूथ को बचा कर रखना। इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो गरीब किसानों का भी कर्ज माफ होगा। कहा कि जिस तरह से देश और प्रदेश में सरकारी नौकरियों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर हर बार लीक हो रहे हैं। जिसके चलते लाखों युवाओं को सिर्फ निराशा हाथ लगी है। उन्होंने भाजपा के मौजूदा सांसद पर चुटकी लेते हुए कहा कि डबल इंजन की इस सरकार के खटारा इंजन को हटा दो ।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने करोड़ों लोगों को वैक्सीन लगवाई थी। उनके साइड इफेक्ट के चलते हार्ट अटैक से लोग मर रहे हैं। उन्होंने हंसकर कहा कि सारे पुलिस वालों को जबरिया वैक्सीन लगा दी गई अब कंपनी यह कह रही है कि वैक्सीन वापस ले लेगी। कंपनी शरीर में लगी हुई वैक्सीन कैसे वापस लेगी।
विज्ञापन

अखिलेश बोले सरकार बनी तो हम आटा की किट के साथ डाटा भी फ्री देंगे। उन्होंने कहा कि हमने जो लैपटॉप छात्र-छात्राओं को दिया था। वह उनकी ऑनलाइन पढ़ाई में काम आया। उन्होंने कहा कि उरई राजकीय मेडिकल कॉलेज स्व. नेता जी की देन है। उनकी सोच थी कि गरीबों का समय पर इलाज हो सके पर मौजूदा सरकार ने मेडिकल कॉलेज को ही बर्बाद कर दिया। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर, पूर्व विधायक गरौठा दीपनारायण यादव,कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र शुक्ला, आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष विनय चौरसिया, पूर्व मंत्री श्रीराम पाल, पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय, पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, जयशंकर द्विवेदी, गोपाल मिश्रा, इमरान व सलमान आदि मौजूद रहे।

बॉक्स
-मौजूदा सरकार रही तो अग्निवीर जैसे हो जाएंगे पुलिस के हाल
अग्नि वीर की तरह भाजपा सत्ता में आई तो पुलिस वालों की भी नौकरी भी तीन साल की होगी। उन्होंने कहा भाजपा की अग्नि वीर व्यवस्था में जवान को पेंशन नहीं है और शहीद का दर्जा भी नहीं मिलता है। कहा कि चार साल बाद अग्निवीर की नौकरी चली जाती है। उन्होंने उपस्थित पुलिसकर्मियों से कहा कि किसी भ्रम में मत रहना भाजपा की केंद्र में सरकार बनी तो पुलिस वालों की नौकरी भी सिर्फ तीन वर्ष की रह जाएगी।

बॉक्स
पूर्व मंत्री का कद बढ़ा गए अखिलेश
जालौन जिले के कालपी क्षेत्र के एक सपा के नेता ने उनका दिल तोड़ दिया उनके साथ धोखा किया। फिर मुस्कुराते हुए मंच पर बैठे पूर्व मंत्री श्री रामपाल की ओर इशारा करते हुए कहा कि मंत्री जी को टिकट देता वो चुनाव जीत जाते लेकिन उनके साथ जो धोखा हुआ है उसे इंडिया गठबंधन के लोग कभी भूल नहीं पाएंगे। उनकी इस घोषणा के बाद ही यह कयास तेज हो गए कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में पूर्व मंत्री श्री रामपाल को कालपी से सपा अपना प्रत्याशी बना सकती है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें