आटा। करंट की चपेट में आकर वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आटा थाना क्षेत्र के भदरेखी गांव निवासी वृद्धा सियारानी (65) रविवार की रात पंखे का प्लग लगा रही थीं।
तभी करंट लगने से अचेत हो गईं। परिजनों ने उसे अचेत पड़ा देखा तो जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के वक्त वह घर पर अकेली थीं। तीन बेटे बबलू, बृजेश, सेवेंद्र हैं। मौत से पति मन्नूलाल सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।