फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: तंत्र विद्या करने वाले ने किशोरी को ब्लेड मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। घर में नीबू, सिंदूर व पत्र फेंकने वाले को पकड़ने पर उसने गृहस्वामी की बेटी को ब्लेड मारकर घायल कर दिया। इसके बाद वह भाग गया। पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला कदौरा फाटक कालपी निवासी श्याम किशोर दीक्षित ने बताया कि उसके घर में कोई व्यक्ति कई दिन से नींबू, सिंदूरी व पत्र आए दिन फेंकता था। नौ मार्च की रात को भी करीब नौ बजे उस व्यक्ति ने नीबू, सिंदूर व पत्र फेंका। उसी समय उसकी बेटी ने तंत्र विद्या करने वाले उस व्यक्ति का हाथ दरवाजे के नीचे से पकड़ लिया। आरोपी ने बेटी के हाथ में ब्लेड मार दिया। इससे वह घायल हो गई। इससे बेटी से उसका हाथ छूट गया और तांत्रिक उसे जान से मारने धमकी देता हुआ भाग गया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी डाॅ. देवेंद्र पचौरी और कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और छानबीन की। पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की। पर कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने शुक्रवार रात को श्याम किशोर दीक्षित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें