दमरास परीक्षा केंद्र केन्द्र पर सीसी कैमरे से देखते डी आई एस भगवत पटेल
- फोटो : ORAI
उरई। बोर्ड परीक्षा के दौरान जिले में सचल दल चेकिंग करते रहे और सख्ती के चलते आज दोनों पालियों में 907 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
सुबह की पाली में हाईस्कूल उर्दू विषय की परीक्षा 16 केंद्रों पर हुई। इसमें पंजीकृत 119 परीक्षार्थियों में से 106 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 13 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। पहली पाली में ही इंटर की उर्दू की परीक्षा में पंजीकृत 46 अभ्यर्थियों में से 33 ने परीक्षा दी और 13 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में हाईस्कूल संगीत वादन विषय की परीक्षा हुई। इसमें 36 परीक्षार्थियों में से 32 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी और चार गैरहाजिर रहे। इंटरमीडिएट में नागरिक शास्त्र, रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र की परीक्षा 57 परीक्षा केंद्रों पर हुई। इसमें पंजीकृत 17420 परीक्षार्थियों में 16539 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 881 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। डीआईओएस के नेतृत्व वाले सचल दल ने जीआईसी मुसमरिया, जीजीआईसी बाबई, नेहरु औद्योगिक इंटर कालेज सरसई, तकदीर सिंह इंटर कालेज न्यामतपुर, गजेंद्र सिंह इंटर कालेज सिम्हारा कासिमपुर और चौधरी चरण सिंह इंटर कालेज दमरास का निरीक्षण किया। जबकि राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक मुकेश रायजादा ने जनता इंटर कालेज एट, नाथूराम पुरोहित बालिका इंटर कालेज कोंच, कमला नेहरु बालिका इंटर कालेज कोंच, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज कोंच, सेठ वृंदावन इंटर कालेज कोंच, इंटर कालेज सिमरिया का निरीक्षण किया। डीआईओएस भगवत पटेल ने बताया कि आज भी कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
जीआईसी मुसमरिया परीक्षा केंद्र परीक्षार्थी परीक्षा देते- फोटो : ORAI