फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मां ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी मासूम की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लेने पर मां ने प्रेमी के साथ मिलकर मासूम की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को गांव के बाहर झाड़ियों में फेंक दिया था। पिता की तहरीर पर जांच के बाद पुलिस ने शुक्रवार को हत्यारोपी मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है।
विज्ञापन

एएसपी असीम चौधरी ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि मंगलवार को कोतवाली पुलिस को सिरसा दोगढ़ी निवासी अश्विनी दुबे ने बताया था कि उसकी पांच वर्षीय पुत्री शाम को घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी। गांव पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गांव में स्थित स्वास्थ्य केंद्र के पास झाड़ियों में मासूम का शव बरामद किया था। पिता का तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही नेत्रपाल सिंह पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। मासूम के पिता ने पुलिस को बताया था कि जब वह खेत पर गया था तभी नेत्रपाल ने उसकी पुत्री की हत्या कर दी थी। पूछताछ में अभियुक्त नेत्रपाल ने बताया कि उसका अश्वनी की पत्नी राधा दुबे से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार को अश्वनी के घर पर न होने पर नशे की हालत में वह उसके घर में घुस गया था। दोनों को पांच वर्षीय मासूम साहनी ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। मासूम किसी से कह न दे इस डर में नेत्रपाल ने राधा के साथ मिलकर उसका मुंह और गला दबाकर हत्या कर दी थी और शव को चादर में लपेटकर गांव के बाहर झाड़ियों में फेंक आए थे। पुलिस ने खून से सनी चादर और हत्या के दौरान प्रयोग किए गए नेत्रपाल के कपड़े बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें