आटा। फसल की रखवाली करने जा रहे किसान पर रास्ते में बदमाश ने तमंचे से फायर कर दिया। किसान के सिर में छर्रा लगने से वह लहूलुहान हो गया। घायल अवस्था में वह थाना पहुंचा, जहां से पुलिस ने उसे अस्पताल भेज दिया।
घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से भाग गया।
आटा थाना क्षेत्र के संदी गांव निवासी किसान चरन सिंह (40) ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की देर रात वह खेत पर फसल की रखवाली करने जा रहा था।
वह खेत के पास पहुंचा, तभी किसी बदमाश ने तमंचा से उसके ऊपर फायर कर दिया।
उसके छर्रे उसके सिर में लग गए। घायल अवस्था में वह थाना पहुंचा जहां से पुलिस ने उसे अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने बताया कि उसकी बाजरा की फसल खेत में कटी पड़ी है।
उसकी रखवाली के लिए जा रहा था। थानाध्यक्ष नरेंद्र गौतम का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है जांच की जा रही है।