फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: व्यापार कर टीम की चेकिंग करने की अफवाह उडने पर बाजार रहा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। व्यापार कर अधिकारियों के छापे से कोंच बाजार में खलबली मच गई। देखते ही देखते पूरा बाजार धड़ाधड़ बंद हो गया। दवाई और मिठाई तक की दुकानों के शटर गिर गए।
विज्ञापन

कम जीएसटी कलेक्शन को लेकर यूपी सरकार के निर्देश पर पूरे राज्य में व्यापारियों पर ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को कोंच में भी व्यापार कर विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा। छापेमारी की खबर लगते ही कोंच के सभी बाजार आननफानन में बंद हो गए।
अधिकारियों को रेलवे क्रासिंग के पास पीएनबी शाखा के सामने स्थित ऑटो पार्ट्स की एक दुकान खुली मिल गई सो उन्होंने वहां घुस कर अभिलेख खंगाले। बताया जा रहा है कि उक्त दुकान में मिले अभिलेखों में कुछ गड़बड़ियां सामने आईं, जिसके चलते उसी फर्म से जुड़ी दूसरी दुकान जो सड़क के दूसरी तरफ है, को भी अधिकारियों ने खुलवा कर पड़ताल की है। अधिकारियों की यह कार्रवाई कई घंटे तक चली।
विज्ञापन

जालौन। नगर में व्यापार कर टीम आने की अफवाह फैलने से कई बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। छोटे व्यापारी भी दुकानों को खोलते, बंद करते नजर आए।
छापे के दौरान व्यापार कर टीम ने नगर में देवनगर चौराहे पर स्थित एहसान टायर वालों के यहां छापामारी की थी और दुकान व गोदाम की जांच के बाद आवश्यक कागजात ले गये थे। गुरुवार सुबह कर टीम के आने की अफवाह के चलते पूरे दिन नगर के बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे।
वहीं, छोटे दुकानदार भी हालतों की खबर लेते हुए दुकानों को खोलते बंद करते नजर आए। व्यापार कर अधिकारी शेखर सिंह ने बताया कि गुरुवार को जालौन नगर में व्यापार कर की कोई टीम नहीं गई थी और न ही नगर में कोई जांच हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें