फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब सेंटर में लटक रहा था ताला, सीएचओ का वेतन रोककर मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। कुकरगांव स्थित हेल्थ वेलनेस सेंटर पर ताला लटका मिलने पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनडी शर्मा ने सीएचओ मोहिनी गुप्ता का वेतन रोक दिया। औचक निरीक्षण में उन्हें कई खामियां मिलीं। गैरहाजिर मिले कर्मियों का भी वेतन रोकाकर जवाब-तलब किया है।
विज्ञापन

इसके बाद सीएमओ ने सुबह 11:20 बजे हेल्थ वेलनेस सेंटर भिटारा का निरीक्षण किया। सीएचओ साक्षी गुप्ता उपस्थित मिलीं। उन्होंने 23 से 27 तक ओपीडी नहीं चढ़ाई थी। 22 अक्तूबर और 28 अक्तूबर को रोगी देखे गए। सीएचओ के यूनीफार्म में न मिलने पर नाराजगी जताई। संजीवनी ओपीडी तथा एनसीडी स्क्रीनिंग तथा अन्य गतिविधियों लक्ष्य के अनुरूप करने के निर्देश दिए।
दोपहर 12.15 बजे पीएचसी, उरगांव का निरीक्षण किया। डॉ. मोनिका निरंजन अवकाश पर थीं। निरीक्षण में सफाई व्यवस्था ठीक न मिलने पर आवश्यक निर्देश दिए। एएनएम प्रतिभा 21, 22, 28, 29 अक्तूबर को अनुपस्थित थीं, उनका भी वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दोपहर 12:45 बजे सीएचसी जालौन का निरीक्षण किया। अधीक्षक केडी गुप्ता उपस्थित मिले। पंजीकरण एवं दवा वितरण काउंटर पर भीड़ ज्यादा थी। अधीक्षक को भीड़ में बेहतर प्रबंधन एवं व्यवस्था करने के निर्देश दिए। एक कर्मचारी को यूनीफार्म में मुख्य द्वार पर तैनात करने को कहा, जिससे पंजीकरण एवं दवा वितरण कक्ष के सामने भीड़ न हो। सभी रोगियों को चिकित्सालय से ही दवा एवं जांच कराने के निर्देश दिए। डॉ. रुचि सरावगी और ओटी टेक्नीशियन छवि कुशवाहा गैरहाजिर मिलीं। उनके वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें