फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: भाकियू की पंचायत में गूंजा बिजली-पानी का मुद्दा

Wed, 22 Feb 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत में किसानों ने बिजली और पानी की समस्याएं उठाईं। अफसरों पर समस्याओं का समाधान न कराने का आरोप लगाया। बिजली व्यवस्था में सुधार न होने पर भाकियू ने बिजली विभाग के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गल्ला मंडी सभागार में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन ने मासिक पंचायत लगाई। पंचायत में किसानों में जर्जर और टूटे बिजली पोल ठीक न करने पर बिजली विभाग के खिलाफ आंदोलन की बात कही गई। वहीं नहर विभाग से अधिकारियों से नहरें फुलगेज से चलाने की मांग की। किसान सम्मान निधि शत प्रतिशत पात्र किसानों के देने की बात कही गई।
भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन ने कहा कि किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा। इस दौरान सर्वसम्मति से भगवत सिंह राजपूत को तहसील अध्यक्ष, देवेंद्र को तहसील उपाध्यक्ष, भानुप्रताप पटेल को डकोर ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। पंचायत की अध्यक्षता महेश तिवारी ने की और संचालन जिलाध्यक्ष डॉ. द्विजेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ब्रजेश राजपूत, रामकुमार पटेल, भुवन राजपूत, जयराम कुशवाहा, अजय पाल, हरीशंकर, मंगल सिंह, भगत सिंह, जगदेव सिंह, रामबाबू पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें