फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: विवेचना के नाम पर पीड़िता से अभद्रता कर रुपये मांगने वाला दरोगा निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। महिला के साथ अभद्रता कर आरोपियों को पकड़ने के नाम पर गाड़ी में डीजल डलवाने की बात कहकर रुपये मांगने के मामले में विवेचक दरोगा को निलंबित कर दिया गया। इसकी पुष्टि सीओ कालपी ने की है।
विज्ञापन

कदौरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी शहीद अहमद की पुत्री रेहाना खातून ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि शादी के बाद से ही उसके ससुरालीजन उसे परेशान करने लगे थे। कुछ दिन बाद उसके पति की मौत हो जाने पर ससुरालियों ने कानपुर देहात के झींझक ब्लॉक के जिनई बनीपारा गांव निवासी ससुर अनवर अली, देवर आरिफ अली और सास आयशा उसे परेशान करने लगे थे। जिस पर महिला की तहरीर पर कदौरा थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया था।
महिला का आरोप था कि मामला दर्ज होने के ढाई महीने बाद भी विवेचक मामले में पैरवी न कर रुपये की मांग कर रहे थे। इसके बाद महिला के भाई ने एक बार उसे तीन हजार रुपये भी दे दिए थे, लेकिन वह विवेचना के लिए कानपुर जाने के नाम पर दोबारा पैसे मांग रहा था। जिसका ऑडियो व ऑनलाइन रुपये लेने का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन

मामला एसपी के संज्ञान में आने पर उन्होंने विवेचक दरोगा कुलवंत सिंह को निलंबित कर दिया है। कालपी सीओ देवेंद्र पचौरी ने कदौरा थाना के एसआई के निलंबित होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें